कुशीनगर । हो रही बरसात के बीच शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात परेड को दौड़ भी लगवाई तथा टोलीवार पुलिस ड्रिल भी कराई।
पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने जनपद के थानों, पुलिस कार्यालय व अन्य शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा तथा बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर बारिश के मौसम के दृष्टिगत परिसर की साफ सफाई रखने व कीटनाशक के छिड़काव के निर्देश दिए। जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, क्वार्टर गार्ड तथा शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की नियमित साफ सफाई करने का आदेश दिया। गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…