News Addaa WhatsApp Group

सीओ सर्किल क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 21, 2022  |  8:10 PM

611 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीओ सर्किल क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान

कुशीनगर । शुक्रवार को तमकुहीराज सी ओ सर्किल में उत्तरप्रदेश -बिहार को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों ,कस्बो में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया,जिसमे बड़ी मात्रा में वाहनों से शमन शुल्क वसूला गया वही वाहन मालिक अपने वाहनों की कागजात पुलिस टीम को नहीं दिखा पाए, उनके वाहन को सीज करते हुये अग्रिम कार्यवाही की गई।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

डी आई जी और पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के दिशा निर्देश पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद के सफल नेतृत्व में सर्किल क्षेत्र के सीमावर्ती थाना क्षेत्र तरयासुजान के सीमाओ व महत्वपूर्ण चौराहो पर पुलिस ने वाहनों की जांच किया ।

सलेमगढ़ राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर सीओ तमकुहीराज फूलचंद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय मय टीम व एस एस बी के जवानों के साथ व्यापक स्तर पर वाहनों का ई-चालान किया गया वही चार पहिया वाहनों की सघन जाँच पड़ताल हुई।

शुक्रवार को अपने मुखिया के आदेश के अनुपालन में तीन बजे से सायं सात बजे तक आगामी बिधान सभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व सर्किल क्षेत्र में पुलिस ने थाना तरयासुजान क्षेत्र के उत्तरप्रदेश -बिहार सीमा पर अहिरौली दान में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी के नेतृत्व नाका बंदी कर दो पहिया,चार पहिया वाहनो के कागजात, संदिग्ध व्यक्तियों,वस्तुओ की जाच किया गया।इस दौरान पुलिस टीम द्वारा व्यापक स्तर पर जहा वाहनो का जाच किया गया वही गाडियो का ई-चालान भी किया गया।इस दौरान तरयासुजान पुलिस टीम व एस एस बी के जवान मुश्तैद रहे।

वही पटहेरवा थाना क्षेत्र के यूपी बिहार बॉर्डर पर आने-जाने वाले वाहनों की समउर बाजार चौकी पुलिस ने किया वाहन चेकिंग ।शुक्रवार को पुलिस के जवानों ने सघन वाहन जांच की। इसमें क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर आने जाने वाले राहगीरों के बड़े वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने कहा कि चुनाव आचार संहिता को कड़ाई से पालन करने के लिए यह अभियान चल रहा है।इसमें यूपी बिहार बॉर्डर से आने जाने वाले राहगीरों में बड़े वाहन की तलाशी की गई।चुनाव में किसी भी प्रकार की शराब और पैसे की आवा जाही को लेकर सख्ती बरती जा रही है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों की बक्साइस नहीं होगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र की पुलिस पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking