News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar International Airport : सप्ताह में छह दिन होगी दिल्ली-कुशीनगर के बीच सीधी उड़ान!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 30, 2021  |  2:33 PM

1,292 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar International Airport : सप्ताह में छह दिन होगी दिल्ली-कुशीनगर के बीच सीधी उड़ान!

कुशीनगर । अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की चल रही कुशीनगर-दिल्ली विमान सेवा अब सप्ताह में चार दिन के बजाए छह दिन हो गई है। उड़ान सेवा सप्ताह में केवल मंगलवार को बंद रहेगी। यहां से सफर करने वाले यात्रियों ने विमानन कंपनी के इस निर्णय का स्वागत किया है। नया शेड्यूल 15 जनवरी से लागू होगा। उड़ान की समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुशीनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि जो सेवा पहले सप्ताह में चार दिन की थी वह सेवा 15 जनवरी से सप्ताह में 6 दिन हो जाएगी। यहां से सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विमानन कम्पनी ने यह फैसला लिया है। इस एयरपोर्ट से आने वाले दिनों में उड़ानों की संख्या में और भी बढ़ोतरी होगी।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से 26 नवम्बर से उड़ान सेवा शुरू की गई है। कुशीनगर – दिल्ली रूट पर विमानन कंपनी स्पाइस जेट का 78 सीटर बांबार्डियर विमान उड़ान भर रहा है। यह सेवा अभी सप्ताह में चार दिन है। यहां से रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को हो रही उड़ान में विमान की सभी सीट भर जा रही हैं। यात्री लगातार सेवा का विस्तार करने की मांग कर रहे थे। दरअसल वांछित दिन को विमान सेवा न मिलने से यात्री मायूस थे। दिल्ली से आने व जाने में यात्रियों को अन्य विकल्प तलाशने पड़ रहे थे। गर्मी के दिनों में इस रूट पर यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में कंपनी 78 सीटर विमान के बजाए बोइंग विमान उड़ाने पर भी विचार कर रही है। जैसे जैसे यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी इस रूट पर विमानों की संख्या में बढ़ेगी।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के निदेशक एके द्विवेदी कहते है: यात्रियों की मांग के अनुसार क्रमश: सेवा का विस्तार किया जा रहा है। जल्द ही अन्य उड़ानों का भी शेड्यूल जारी होगा। दिल्ली जाने वाले यात्रियों में इस सेवा के बढ़ने से खुशी की लहर है। इस रूट पर लगातार कई बार सफर करने वाले वशिष्ठ कुमार राय कहते हैं कि प्रतिदिन उड़ान नही होने से काफी दिक्कत होती थी। जब यह सेवा सप्ताह में छह दिन हो जाएगी तो हमे बहुत सहूलियत मिलेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking