News Addaa WhatsApp Group

IPL 2020 के लिए Dream 11 ने मारी बाजी,222 करोड़ में खरीदे राइट्स

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 18, 2020  |  10:09 AM

975 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPL 2020 के लिए Dream 11 ने मारी बाजी,222 करोड़ में खरीदे राइट्स
  • IPL 2020 के लिए टाइटल स्पॉन्सर का ऐलान
  • Dream 11 को मिली IPL 13 की स्पॉन्सरशिप

IPL 2020 के लिए चाइनीज कंपनी VIVO की जगह नए टाइटल स्पॉन्सर का ऐलान हो गया है. VIVO को सीजन 13 से हटाए जाने के बाद Dream 11 को इस साल IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली है. Dream 11 ने 222 करोड़ रुपये में IPL 2020 सीजन के लिए स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे हैं.

आज की हॉट खबर- “एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई...

यह बोली VIVO के सालाना 440 करोड़ रुपये से 190 करोड़ रुपये कम है. टाइटल प्रायोजन अधिकार की होड़ में टाटा समूह भी शामिल था. आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक इस साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा.
आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में अनएकेडमी, टाटा और बायजू भी शामिल थे. अनएकेडमी ने 210 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. टाटा की बोली 180 करोड़ और बायजू की बोली 125 करोड़ रुपये की थी.

बता दें कि इससे पहले भारत और चीन के बीच बढ़ते विवाद के कारण BCCI ने इस सीजन के लिए वीवो की छुट्टी कर दी थी. वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये में (प्रत्येक वर्ष 440 करोड़ रुपए) आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे. अगले साल वीवो मुख्य प्रायोजक के रूप में लौट सकता है.

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking