News Addaa WhatsApp Group

IPS Dhaval Jaiswal Sp Kushinagar/कुशीनगर: नवागत पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभालते ही कहा- अपराधियों में रहेगा खौफ…

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 19, 2022  |  3:08 PM

1,040 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Dhaval Jaiswal Sp Kushinagar/कुशीनगर: नवागत पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभालते ही कहा- अपराधियों में रहेगा खौफ…

कुशीनगर। नवागत पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने मीडिया से मंगलवार को परिचयात्मक मुलाकात किया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

मीडिया से बातचीत में पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने कहा कि जिले से अपराध को खत्म करना और अपराधियों में खौफ रहे, ये उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी जिसके लिए अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम करना होगा. साथ ही पहला लक्ष्य लोगों को भयमुक्त वातावरण दिलाना है. संगठित अपराधों की रोकथाम के लिये प्रभावी कदम उठाये जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा कानून व्यवस्था के लिहाज से जारी एडवाइजरी की प्राथमिकता से पालना कराई जायेगी।

उन्होंने कहा कि जिले में दलितों और महिला प्रताडऩा के मामलों को गंभीरता से लिया जायेगा। परिवादियों को प्राथमिकता से सुनने के साथ महिला अत्याचारों में कमी लाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। अवैध खनन पर प्लान बनाकर शिकंजा कसा जाएगा। इसके साथ आमजन के साथ पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस का जनता के साथ जो व्यवहार है, उसमें ज्यादा से ज्यादा सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही जनता से सीधे जुड़ाव वाले अधिकारियों, थाना प्रभारियों, ड्यूटी आफिसर और बीट कांस्टेबल के कार्य में सुधार किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा की टीम वर्क से कार्य करते हुये किसी भी प्रकार की अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये सफलता प्राप्त किया जा सकता है। मीडिया के माध्यम से मातहतो को यह संदेश दिया की किसी भी घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुच कर रिस्पांस टाइम देना,बालिकाओं को सुरक्षा सुनिश्चित करने,आम लोगो की शिकायत पर प्रथमिकता के आधार पर कार्यवाई करने, सम्प्पति सम्बन्धी अपराधों को रोकथाम,साथ ही अपराधियो को पकड़ने,साइबर क्राइम को रोकना, अबैध शराब,पशु तस्करी, पर सख़्ती से रोक लगाने व थानों पर आगन्तुक रजिस्टर में सभी आगन्तुकों की इंट्री करने,वही अधिक से अधिक आगन्तुकों को थाना प्रभारी स्वंय सुने। तथा उनकी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करना मेरे कार्यो की पहली प्राथमिकता रहती है।

परिचयात्मक मुलाकात में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह,सीओ सदर कुंदन कुमार मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking