News Addaa WhatsApp Group

IPS Dhawal Jaiswal, SP-Kushinagar/दुर्घटना से देर भली, समझें अपनी जिम्मेदारी- धवल जयसवाल, एसपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 13, 2022  |  1:41 PM

1,027 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Dhawal Jaiswal, SP-Kushinagar/दुर्घटना से देर भली, समझें अपनी जिम्मेदारी- धवल जयसवाल, एसपी

कुशीनगर । यातायात नियम हमारी अपनी सुरक्षा के लिए हैं. पुलिस इसका पालन कराती है क्योंकि वह हमारी-आपकी सुरक्षा चाहती है. यह हमारी भी जिम्मेदारी है कि यातायात नियमों के पालन को लेकर हम जागरूक हो. सुरक्षित यातायात तभी संभव है जब समाज का एक-एक व्यक्ति यातायात नियमों के पालन को लेकर पूरी तरह से जागरूक हो. यह बातें रविवार को यातायात माह को लेकर न्यूज अड्डा से चर्चा करते हुए कुशीनगर एसपी धवल जयसवाल ने कहीं.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

यातायात माह को लेकर चर्चा के दौरान एसपी कुशीनगर धवल जयसवाल ने न्यूज अड्डा संवाददाता से कहा कि हमारे देश में हर साल हजारों निर्दोष लोगों की जान सड़क हादसों में चली जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते कई लोग खुद दुर्घटना का शिकार होते हैं तो कभी उनकी वजह से अन्य लोग घायल होते हैं। यातायात नियमों का पालन करने को हमें खुद जागरूक होना होगा। व्यवस्था तो यह होनी चाहिए की पुलिस को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए किसी को रोकने-टोकने की जरूरत ही न पड़े। एसपी ने यह भी कहा कि एम परिवहन एप और डिजी लॉकर एप के जरिए चालक अपने वाहन व लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी मोबाइल में लेकर चल सकते हैं और उन्हें फिर दस्तावेजों की हार्ड कॉपी लेकर चलने की जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह से वैध हैं।

यातायात नियमों को पालन करने से हम अपनो के लिए सुरक्षित रहते है। आइए हम सब यातायात नियमों के साथ रहते हुए ही घर से यात्रा पर निकले, कुशीनगर पुलिस आपके साथ चौबीस घंटे खड़ी है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking