News Addaa WhatsApp Group

IPS Dhaval Jaiswal-SP, Kushinagar/कुशीनगर: ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है, गैरावशाली इतिहास का है प्रतिक- धवल जयसवाल, एसपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 23, 2022  |  12:10 PM

774 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Dhaval Jaiswal-SP, Kushinagar/कुशीनगर: ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है, गैरावशाली इतिहास का है प्रतिक- धवल जयसवाल, एसपी
  • पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर । जनपद के समस्त थानों, चौकियों व कार्यालयों में मंगलवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया था। ध्वज का आकार चार फीट लंबा व तीन फीट चौड़ा, ध्वज में दो रंग है। इसमें ऊपर लाल रंग व नीचे नीला रंग है। इसी दिन पीएसी बल को भी ध्वज प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। इसलिए उक्त तिथि को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज फहराया और सलामी दी। कहा कि ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है और गौरवशाली इतिहास का भी प्रतीक है। ध्वज के फहराने मात्र से एक नई ऊर्जा का संचार होता है। गर्व की बात है कि उप्र पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है जिसे पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। अंत में अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस ध्वज का प्रतीक स्टीकर प्रदान किया गया। थानों व कार्यालयों पर आने वाले आगंतुकों को भी जलपान कराकर ससम्मान झंडे का प्रतीक चस्पा किया गया।

23 नवंबर 1952 में दिया मिला था फ्लैग

23 नवंबर 1952 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को फ्लैग प्रदान किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को यह फ्लैग पुलिस और पीएसी के बलों द्वारा उनके शौर्य प्रदर्शन और उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता के फलस्वरूप दिए गए थे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking