कुशीनगर। जिले के नवागत पुलिस कप्तान आईपीएस संतोष कुमार मिश्र ने जिले के कमान संभाले के साथ ही अपने तेवर से अपराधियों को अवगत करा दिया है जिसके बाद अगस्त की उमस भरी गर्मी में भी अपरधियों को शिमला वाली सर्दी लगने लगी है. आपको बता दे, कुशीनगर एसपी संतोष कुमार मिश्र ने जिले कमान संभाले के साथ ही मात्रा 24 घण्टे के भीतर एक विशेष अभियान चला कर एक सौ तेरह अपराधियों को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है. दरअसल, कुशीनगर पुलिस ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाले और कोर्ट के आदेश के बावजूद फरार चल रहे थे. ऐसे 113 वांछित अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से पकड़े गए अपराधियों को लाया गया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया.
अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही कुशीनगर पुलिस: आपको बता दें कि कुशीनगर पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में बीती चौबीस घंटे में अलग-अलग अपराधों में वांछित अपराधियों पर एक्शन किया गया. इनमें कई ऐसे भी हैं, जो न्यायालय के आदेश के बावजूद फरार चल रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया. कुशीनगर पुलिस ने तकरीबन चौबीस घंटे तक अभियान चलाकर विभिन्न थानों से गिरफ्तार किया है.
इस मामले में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कानून को न मानने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाना तय है. उन्होंने कहा कि अपराधी कितना भी बचने का प्रयास कर लें, कानून के शिकंजे में आना ही है. फिलहाल, विधिक कार्रवाई जारी है.
विभिन्न मामलों में वांछित हैं पकड़े गए आरोपी: आपको बता दें कि ये वो आरोपी थे, जो विभिन्न मामलों में वांछित हैं, जो न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई के दौरान पेश होने के बजाए फरार चल रहे थे. मामले में कोर्ट में पेश न होकर, खूलेआम कानून का मखौल उड़ा रहे थे. पुलिस की मानें तो इनकी तलाश में कुशीनगर पुलिस अभियान चलाकर तलाश कर रही थी. फिलहाल, उन्हें पकड़कर जेल भेजा जा रहा है.
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…
हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…
खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुशीनगर। थाना तमकुहीराज के कस्बा तमकुही में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी…