News Addaa WhatsApp Group Join करें

IPS Santosh Kumar Mishra/इक्कीस थानों की पुलिस, लगातार 48 घंटे दबिश, कुशीनगर में ”विशेष अभियान’ के तहत 231 अपराधियों को दबोचा…अपरा​धियों को जड़ से उखाड़ना बड़ा उद्देश्य – संतोष कुमार मिश्र, एसपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 3, 2024  |  6:35 PM

145 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Santosh Kumar Mishra/इक्कीस थानों की पुलिस, लगातार 48 घंटे दबिश, कुशीनगर में ”विशेष अभियान’ के तहत 231 अपराधियों को दबोचा…अपरा​धियों को जड़ से उखाड़ना बड़ा उद्देश्य – संतोष कुमार मिश्र, एसपी

कुशीनगर। जिले में कानून व्यवस्था का वर्चस्व और आम जन को भयमुक्त एहसास कराने के लिए कुशीनगर के पुलिस कप्तान आईपीएस संतोष कुमार मिश्र ने एक ‘विशेष अभियान’ चलाया है. कुशीनगर जिले के इक्कीस थाना क्षेत्रो में बीते 48 घण्टे से चल रहे इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने अभियुक्तो को पकड़ने के लिए लगातार 48 घंटे अभियान चलाया है. पुलिस द्वारा अचानक चलाए गए इस अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा गया.

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

इस अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रो में जगह-जगह दबिश देकर 231 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. लगभग हज़ार से अधिक पुलिसकर्मियों ने इस विशेष अभियान तहत जिस तरह से कार्रवाई की उससे अपराधियों में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है की नवागत एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस को ये निर्देश दिया है की जिले के सभी वांछित अभियुक्तों को जल्द से जल्द उनके सही स्थान पे पहुंचना है जिससे जिले में कानून व्यवस्था का राज को और आम जन में भयमुक्त का संदेश पहुंचे। इस अभियान के तहत जिले की पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार 48 घंटे से दबिश दे रही है.

लगातार 48 घंटे से दबिश जारी:

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि जिले भर में एक ‘विशेष अभियान’ चलाया गया है. इसमें विशेष अभियान को पिछले 48 घंटे से लगातार चलाया जा रहा है, जिसमें कुशीनगर जिले के सभी इक्कीस थाना क्षेत्रो के प्रभारी निरीक्षक की लीडरशिप में बीते लगातार 48 घंटे से दबिश की कार्रवाई की गई. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में लगभग 231 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

अपरा​धियों को जड़ से उखाड़ना बड़ा उद्देश्य- संतोष कुमार मिश्र, एसपी

उन्होंने इस संवाददाता से कहा कि कुशीनगर पुलिस ने एक ‘विशेष अभियान’ चलाएं हैं। वर्तमान में अपराध की कैसी प्रवृत्ति है इस पर बदलाव करने के प्रयास किया जा रहा है। कुशीनगर पुलिस का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि अपराधियों को जड़ से उखाड़ना। बीते 48 घण्टे में कुशीनगर पुलिस ने बड़े-बड़े अपराधियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई है। यह मात्र पुलिस का पहला पड़ाव है। आगे भी अपराध के खिलाफ लगातार पुलिस अभियान जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस गौ तस्करी, शराब तस्करी या अन्य अपराधियों पर पुलिस विशेष कार्रवाई करेगी ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking