News Addaa WhatsApp Group Join करें

IPS Santosh Mishra/जानिए कौन है कुशीनगर जिले के नए नवेले एसपी आईपीएस संतोष मिश्रा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 2, 2024  |  10:34 AM

474 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Santosh Mishra/जानिए कौन है कुशीनगर जिले के नए नवेले एसपी आईपीएस संतोष मिश्रा

कुशीनगर। कुशीनगर के नए पुलिस कप्तान आईपीएस संतोष मिश्रा अक्सर अपनी रील और रियल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वह इंस्टाग्राम, फेसबुक व ट्विटर जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर बहुत लोकप्रिय हैं और उनके ‘कार्यशैली’ की आम जान द्वारा जमकर तारीफ की जाती है. फिल्मी गाने पर हीरो का रोल अदा करने वाले एसपी संतोष मिश्रा रियल लाइफ में भी जनता के लिए किसी हीरो से कम नहीं है। एसपी संतोष मिश्रा ने जिस भी जिले में तैनात रहे है वह वह पर अपराध पर न सिर्फ अंकुश लगा है, बल्कि एक के बाद एक कई इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार किये है। जानिए कौन है कुशीनगर के एसपी संतोष मिश्रा, जिनके भय से अपराधी पनाह मांग रहे है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बतौर एसपी तैनात संतोष कुमार मिश्रा ट्विटर से लेकर फेसबुक तक छाए हुए है। बिहार के पटना के रहने वाले वाले संतोष कुमार मिश्रा 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी है। संतोष कुमार मिश्रा के पिता आर्मी में थे। संतोष कुमार मिश्रा ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई बिहार के स्कूल में किया। शुरुआती सफर से आगे बढ़कर संतोष कुमार मिश्रा ने पुणे यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। इंजीनियर बनने के बाद संतोष कुमार मिश्रा विदेश चले गए, जहां पर यूरोप और अमेरिका की कंपनी में नौकरी की। सन 2011 में अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की 50 लाख रुपये की नौकरी छोड़ कर नौकरी छोड़ने के बाद संतोष कुमार मिश्रा ने सिविल सर्विसेज की तैयारी की, जहां पर पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुए आईपीएस अधिकारी बन गए। देश के प्रति सच्ची लगन संतोष कुमार मिश्रा को अपने मातृभूमि में वापस खींच लाई।

आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा कुशीनगर से पहले रामपुर, गोंडा, मिर्जापुर और लखनऊ (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) जिले में बतौर एसपी तैनात रहे है। वह अपने कार्यकाल कल के दौरान अपराधियों के लिए काल बन रहे है। आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा की जनता भी कायल है। भीड़ में सिपाही की भूमिका निभानी हो या छोटे बच्चों से हंसी दुलार की भूमिका हो। गरीबों के लिए तारणहार बनने की भूमिका हो। आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा हर क्षेत्र में न सिर्फ अव्वल है, बल्कि जनता की मोहब्बत भी उनके साथ है।

सोशल मीडिया पर कभी तुझे देखा तो जाना सनम तो कभी अलविदा न कहना गाने पर रील बनाने वाले आईपीएस संतोष कुमार मिश्रा के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर है। आईपीएस संतोष मिश्रा के फेसबुक को एक लाख 149 हजार से अधिक लोगों ने फॉलो किया है। इसके साथ ही ट्विटर पर 95 हजार से अधिक फॉलोवर है। इंस्टाग्राम पर भी 46 हजार से ज्यादा लोगों ने फॉलो किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking