News Addaa WhatsApp Group Join करें

इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने 2 महीने बाद ऐसे बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 19, 2026  |  7:18 PM

1,179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने 2 महीने बाद ऐसे बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने दो माह पुराने अपहरण कांड का सफल खुलासा करते हुए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से अपहृता युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले के नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वैज्ञानिक तकनीकों और लगातार की गई ट्रैकिंग के दम पर सैकड़ों किलोमीटर दूर छिपे आरोपी तक पहुंचकर पुलिस ने इस चुनौतीपूर्ण अभियान को सफल बनाया।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

जानकारी के अनुसार, 19 मई 2026 को थाना तमकुहीराज क्षेत्र के ग्राम बसडिला खुर्द, थवही टोला निवासी महताब अली ने अपनी पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में थाना तमकुहीराज पर मु0अ0सं0 96/2026 के तहत धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा लेते हुए आरोपी की लोकेशन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ट्रेस की। इसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी हाफिज मुर्शीद पुत्र खलील, निवासी बोधराई, थाना लखनऊ, जिला मधुबनी (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया तथा अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को श्रीनगर की सक्षम न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया। इसके बाद उसे कुशीनगर लाया गया, जहां रविवार को उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

जानिए ! प्रभारी निरीक्षक ने क्या कहा ?

प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने इस संवाददाता को बताया कि इस मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक तकनीकों और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया। लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और टीम के समन्वित प्रयासों के कारण आरोपी तक पहुंचना संभव हुआ और युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

यहां बताना चाहूंगा कि गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, चौकी प्रभारी समउर, हेड कांस्टेबल सूर्यकांत सिंह, कांस्टेबल राकेश सिंह यादव, महिला कांस्टेबल नेहा कन्नौजिया की भूमिका सराहनीय रही।

तमकुहीराज पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। लगातार दो माह तक की गई सतर्क निगरानी और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि अपहृता को भी सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking