News Addaa WhatsApp Group

बहुत गर्मी है…रहम करो साहब, अब तो कर दो स्कूलों की छुट्टी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 1, 2024  |  3:46 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बहुत गर्मी है…रहम करो साहब, अब तो कर दो स्कूलों की छुट्टी

कुशीनगर। गर्मी की तपिश बढ़ने साथ ही स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के साथ लू के प्रकोप से बच्चों को कई तरह की परेशानियां हो रही है। प्यास लगने व चिलचिलाती धूप की वजह से कई बच्चे गस्त के शिकार हो जा रहे हैं। ऐसे में कई बच्चे घर से निकलना पसंद नहीं कर रहे है लेकिन स्कूल की समयावधि इस कदर है कि उन्हें छुट्टी से लौटते समय भीषण गर्मी का शिकार होना पड़ रहा है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

जिससे उन्हें लू लग जाने का संशय बने रह रहा है। पेट में दर्द व उल्टी आदि होने से कई बच्चों को डॉक्टरों के क्लीनिकों के चक्कर लगाने पड़ रहे है। जबकि गर्मी का तापमान पहले से कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। जिसको लेकर चिकित्सक लगातार लोगों को जागरूक करते हुए धूप से बचने व पेयजल व ठंढ पेय पदार्थ का सेवन करने का सलाह दे रहे हैं।

हजूर थोड़ा तो सोचिए

कुशीनगर जिले में बढ़ती गर्मी से बच्चे बुजुर्ग के साथ-साथ युवाओं को भी काफी परेशानी हो रही है। चिलचिलाती धूप में लोग अपने घरों से निकलना नहीं चाह रहे हैं, लेकिन काम करने के लिए तो हर हाल में घर से निकलना ही पड़ेगा। अगर हम बात करें छोटे-छोटे स्कूल के मासूम बच्चों की तो बढ़ती और चिलचिलाती गर्मी से उन लोगों को काफी परेशानी हो रही है । स्कूल की टाइमिंग को तो चेंज कर दिया गया है लेकिन फिर भी सुबह 7:00 बजते ही सूरज अपनी रोशनी जमीन पर इस कदर फैला रहे है कि गर्मी का प्रकोप फैल जाता है, स्कूली बच्चों की दोपहर में छुट्टी के समय तापमान लगभग 38 डिग्री होता है। स्कूल की छुट्टी के समय छोटे-छोटे मासूम बच्चों को स्कूल से घर जाने में बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में अभिभावक अब विद्यालयों को बंद करने की मांग करने लगे हैं।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking