कुशीनगर। बाढ़ की विभीषिका के बीच तमकुहीराज तहसील प्रशासन प्रभावित परिवारों के लिए सहारा बनकर लगातार जमीन पर डटा हुआ है। बाढ़ का पानी जिन गांवों में लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है, वहां प्रशासनिक राहत की टीम भी लगातार पहुंच रही है।
उप जिलाधिकारी तमकुहीराज की निगरानी में राजस्व विभाग की टीमें सूचना मिलते ही प्रभावित गांवों का रुख कर रही हैं और जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचा रही हैं।
बाढ़ प्रभावित विरवट कोंहवालिया, बेदूपार एहतमाली समेत विभिन्न गांवों में राजस्व टीमों द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ के कारण किसी परिवार को भोजन अथवा जरूरी राहत सामग्री के लिए परेशान न होना पड़े। गांवों में पहुंच रही टीमें लोगों की समस्याएं सुनने के साथ उनकी जरूरतों की जानकारी भी जुटा रही हैं, ताकि आवश्यकता के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
बाढ़ की स्थिति के बीच प्रशासनिक अमले की सक्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किसी भी गांव से सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीमों को मौके पर भेजा जा रहा है। कर्मचारी प्रभावित इलाकों में पहुंचकर परिवारों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं और राहत कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। इससे जलभराव और बाढ़ के बीच घरों में फंसे अथवा प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
खुद मैदान की निगरानी कर रहे उप जिलाधिकारी तमकुहीराज कुणाल गौरव राहत कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। तहसील क्षेत्र के प्रभावित गांवों से आने वाली सूचनाओं पर नजर रखने के साथ ही राजस्व टीमों से राहत वितरण और प्रभावित परिवारों की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में किसी तरह की लापरवाही न हो और जरूरतमंद परिवारों को समय से सहायता उपलब्ध कराई जाए।
प्रशासन की टीमों की लगातार सक्रियता के बीच बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को यह भरोसा मिल रहा है कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। बाढ़ का पानी भले ही गांवों में परेशानी बढ़ा रहा हो, लेकिन राहत की टीमों की लगातार दस्तक प्रभावित परिवारों के बीच प्रशासन की मौजूदगी और संवेदनशीलता का एहसास करा रही है।
फिलहाल तहसील प्रशासन की ओर से प्रभावित गांवों में राहत कार्य लगातार जारी है। राजस्व विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर स्थिति पर नजर रख रही हैं और जरूरत के मुताबिक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है।
कहीं राहत का राशन, कहीं ढांढस के बोल… तटबंध की निगरानी के साथ पीड़ितों…
तमकुहीराज/कुशीनगर। एपी तटबंध टूटने के बाद तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में पैदा हुए बाढ़ संकट…
हाटा कुशीनगर: विधान परिषद में नेता शिक्षक दल एवं गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक…
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…