हाटा, कुशीनगर। स्थानीय पुलिस ने झपट्टामारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। उसके पास से झपट्टामारी में लूटी गई सोने की चैन बरामद हुई है।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
थाना हाटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 561/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस के मामले में पुलिस ने अभियुक्ता पूजा पत्नी अजय भारती उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम भरवल, थाना बेलीपार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ उ0नि0 कमलेन्द्र सिंह, म0आ0 प्रीति यादव व म0आ0 अंजली सिंह शामिल रहीं। पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…
हाटा कुशीनगर: तहसील परिसर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।…
हाटा, कुशीनगर। हाटा क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी…