कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के शुभ पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कसया तहसील क्षेत्र के नगर, गांवों व चौराहों पर हर्ष व उल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया ।
नगरपालिका परिषद कुशीनगर, कसया, बुद्ध स्थली सहित गांवों में श्रद्धालुओं ने ब्रत रखा और पूजा, पाठ किया। जगह जगह डोल सजाया, मंदिरों में गए और आराधना की।
भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की आधी रात को जैसे ही ब्रह्मांड नायक योगीराज कृष्ण का जन्म हुआ। ढोल, मृदंग संगीत के साथ महिला, पुरुष, बच्चे जय कन्हैया लाल की, जय कन्हैया लाल की… जयकारे लगाए। महिलाओं व गायकों ने सोहर गाकर प्रभु की आराधना किया और सुख की कामना की। अंत मे आरती कीजै श्रीकृष्ण लला की के साथ पूजन सम्पन्न हुआ और प्रसाद वितरित किया गया।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…