News Addaa WhatsApp Group

बीरगंज नेपाल के लिए चतुर्मास यात्रा पर निकले जैन मुनि का रामकोला में हुआ स्वागत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 2, 2023  |  8:15 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बीरगंज नेपाल के लिए चतुर्मास यात्रा पर निकले जैन मुनि का रामकोला में हुआ स्वागत

रामकोला/कुशीनगर। जैन मुनि आनंद का शुक्रवार की सुबह रामकोला नगर में मारवाड़ी समाज सहित तमाम गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। उनकी यात्रा राजस्थान से शुरू हुई है और चतुर्मास के दौरान नेपाल के वीरगंज में पहुँचने तक जारी रहेगी। तेरापंथ जैन मुनि आनंद ने कहा कि मानव कल्याण धर्म की अलख जगाने के लिए यात्रा पर निकला हूँ।आषाढ़ शुद्ध एकादशी से लेकर कार्तिक शुद्ध एकादशी तक या आषाद पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक होने वाले 4 महीने तक समय चातुर्मास्य कहलाता है, की अवधि के दौरान वही पर उपदेश देने में व्यतीत करूँगा।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

उन्होंने बताया कि चतुर्मास के दौरान जीवन के सभी भौतिक सुख- सुविधाओं का त्याग किया जाता है। इस दौरान  चार माह व्रत ,साधना और तप के रहते हैं। इसमें संतो द्वारा मनुष्यों को सद्मार्ग पर चलने का राह दिखाया जाता है। जैन मुनि ने बताया कि यह यात्रा राजस्थान के बाड़मेर जिले से शुरू हुई है जो 15 जून के करीब चतुर्मास शुरू होने के करीब नेपाल के बीरगंज में पहुंचने तक जारी रहेगी।

 उनका कहना था कि यात्रा के दौरान किसी शाकाहारी परिवार से भिक्षा के रूप में चार चीजें रावड़ी,रोटी,छाछ और पानी लिया जा सकता है। यात्रा में जैन मुनि की सेवा में बीरगंज के राजेश बोथरा ,सुनील वेग, ,सुनील सेठिया, मनोज सेठिया कप्तानगंज नगर से साथ हो लिये है।

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking