रामकोला/कुशीनगर। जैन मुनि आनंद का शुक्रवार की सुबह रामकोला नगर में मारवाड़ी समाज सहित तमाम गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। उनकी यात्रा राजस्थान से शुरू हुई है और चतुर्मास के दौरान नेपाल के वीरगंज में पहुँचने तक जारी रहेगी। तेरापंथ जैन मुनि आनंद ने कहा कि मानव कल्याण धर्म की अलख जगाने के लिए यात्रा पर निकला हूँ।आषाढ़ शुद्ध एकादशी से लेकर कार्तिक शुद्ध एकादशी तक या आषाद पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक होने वाले 4 महीने तक समय चातुर्मास्य कहलाता है, की अवधि के दौरान वही पर उपदेश देने में व्यतीत करूँगा।
उन्होंने बताया कि चतुर्मास के दौरान जीवन के सभी भौतिक सुख- सुविधाओं का त्याग किया जाता है। इस दौरान चार माह व्रत ,साधना और तप के रहते हैं। इसमें संतो द्वारा मनुष्यों को सद्मार्ग पर चलने का राह दिखाया जाता है। जैन मुनि ने बताया कि यह यात्रा राजस्थान के बाड़मेर जिले से शुरू हुई है जो 15 जून के करीब चतुर्मास शुरू होने के करीब नेपाल के बीरगंज में पहुंचने तक जारी रहेगी।
उनका कहना था कि यात्रा के दौरान किसी शाकाहारी परिवार से भिक्षा के रूप में चार चीजें रावड़ी,रोटी,छाछ और पानी लिया जा सकता है। यात्रा में जैन मुनि की सेवा में बीरगंज के राजेश बोथरा ,सुनील वेग, ,सुनील सेठिया, मनोज सेठिया कप्तानगंज नगर से साथ हो लिये है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…