हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के झांगा बाजार निवासी एक व्यक्ति ने जाली नोट कारोबारियों के प्रताड़ना से वह संतकबीरनगर स्थित बरदहिया बाजार के समीप रेलवे ट्रैक पर आत्म हत्या कर लिया मृतक ने आत्महत्या के पूर्व पांच लोगों के विरुद्ध प्रताड़ित करने का एक आडियो क्लीप बनाकर सोशल मीडिया व परिजनों को भेजा था।
बीते बुधवार की देर शाम हाटा कोतवाली क्षेत्र के झांगा बाजार निवासी शिवम गुप्ता ने पुलिस को दिए तहरीर में अपने पिता संतोष गुप्ता की मौत के मामले में पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाया कि उसके पिता शिवराजपुर चौराहे पर टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान चलाते थे। जहां पोखरभिंडा निवासी राहुल सिंह व रोहन सिंह,निवासी पोखरभिंडा तथा विशुनपुरा निवासी नवरंग सिंह,लक्ष्मीपुर धूस निवासी विवेक राव तथा पैकोली निवासी नवीन सिंह ने मेरे पिता संतोष गुप्ता को जाली नोट के कारोबार व लेनदेन में शामिल होने का प्रस्ताव दिया।और उसके पिता को दो लाख रुपये दिए और कहे कि,यह रकम लखनऊ देना है और छ लाख रुपए लेना है जिसके बाद वह लखनऊ गए थे।
शिवम् गुप्ता ने आरोप है कि बाद में उक्त रकम को लेकर उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।शिवम के मुताबिक पिता संतोष कई दिनों से घर से लापता थे। 22 सितंबर को खलीलाबाद क्षेत्र में उनका शव मिला। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह बताया कि तहरीर के आधार पर पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…
श्री गांधी इंटरमीडिएट कालेज खड्डा में संपन्न हुआ सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम प्रधानाचार्य डा.अमरजीत…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप…
कुशीनगर। पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पित सेवाओं के लिए कुशीनगर पुलिस के…