News Addaa WhatsApp Group

Jan Vishwas Yatra Kushinagar/जन विश्वास यात्रा का हाटा नगर में हुआ जोरदार स्वागत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 27, 2021  |  8:02 PM

537 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Jan Vishwas Yatra Kushinagar/जन विश्वास यात्रा का हाटा नगर में हुआ जोरदार स्वागत
  • सबका साथ सबका बिकास करने का काम डबल इंजन की सरकार ने किया है- पंकज चौधरी, वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार
  • जनता का आशीर्वाद देख सपा बसपा बौखला गयी है,पुर्ण बहुमत से फिर बनेगी भाजपा सरकार- हरीश द्विवेदी, सांसद बस्ती

हाटा/कुशीनगर। जन विश्वास यात्रा के दौरान नगर स्थित राम-जानकी मंदिर पर आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि योगी व मोदी की सरकार ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास किया है। बिना भेदभाव ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे को सार्थक करते हुए योगी-मोदी सरकार विकास कराने में जुटी है। आज पुरा बिश्व आशाभरी नजरो से भारत की तरफ देख रहा है,नौमहिने में इस देश के बैज्ञानिकों ने दो दो बैक्सीन का निर्माण किया और नब्बे देशो को देने का काम किया। वहीं सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक्सप्रेसवे का जाल बिछाने का काम किया। रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जन विश्वास यात्रा का स्वागत हो रहा है उससे साफ है कि योगी, मोदी सरकार में जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अब गरीबों को डबल राशन , शौचालय, किसान सम्मान निधि,बिजली,गैस कनैक्शन,पाच लाख दवा रुपया मुहैया करा रही है।भाजपा को हराने के लिए बिश्व की सारी शक्तियां उत्तर प्रदेश में लगी है परंतु उनका मनसुबा सफल नहीं होगा। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान निधि देने के साथ रोजगार देने का कार्य किया। जन विश्वास यात्रा के दौरान नपाध्यक्ष मोहन वर्मा ने सभी अतिथियों को मुकुट व गदा भेंट किया।वही पवन केडिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम के संयोजक जिला कोषाध्यक्ष नंद किशोर नाथानी उर्फ पप्पू रहे।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋषि त्रिपाठी ने सैकड़ों लोगों के साथ जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया।इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रेम चंद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही,अमर केडिया, रितेश नाथानी,अशोक कुमार, उदय भान कुशवाहा, अनिरुद्ध मिश्र, अशोक कुमार, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking