News Addaa WhatsApp Group Join करें

Jan Vishwas Yatra Kushinagar: योगी जी गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों, महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत है उपयोगी- मनीष दीक्षित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 28, 2021  |  1:15 PM

631 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Jan Vishwas Yatra Kushinagar: योगी जी गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों, महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत है उपयोगी- मनीष दीक्षित

कसया/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनीष दीक्षित ने कहा कि अखिलेश जी योगी जी को अनुपयोगी कहते हैं, सही बात है योगी जी अखिलेश जी के लिए अनुपयोगी ही हैं क्योंकि उन्होंने गुंडागर्दी और दहशतगर्दी करने वाले मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद को जेल में डाल दिया, वे इसलिए अनुपयोगी हैं क्योंकि उन्होंने गरीबों की जमीन और नौकरी हड़पने वाले आजम खान को जेल में डाल दिया। बिचौलिए और गुंडे, अपराधी जेल में हैं और यही सब अखिलेश जी के नवरत्न थे, इसलिए योगी जी अखिलेश जी के लिए अनुपयोगी हैं। हमारे योगी जी गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों, महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत उपयोगी हैं क्योंकि उन्होंने उनके हित के लिए काम किया, उनके अधिकारों के लिए काम किया। श्री दीक्षित मंगलवार को जन विश्वास यात्रा में सम्मिलित होने कुशीनगर पहुंचे।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

कहा कि कानपुर और कन्नौज में कारोबारी के यहां 200 करोड़ से ज्यादा के नोट मिले तो बबुआ को तकलीफ हो रही है। बबुआ इतने व्याकुल हैं कि बोतल लेकर घूम रहे हैं। ये वही हैं जिन्होंने नोट बंदी का विरोध किया था, आज इनके सहयोगियों के यहां सैकड़ों करोड़ नकद बरामद हो रहा है। इन्हें तकलीफ है क्योंकि इन्होंने अपनी निजी सुख सुविधाओं के लिए जनता का पैसा लूटकर इकट्ठा किया था। आज यह पैसा सरकार जब्त कर रही है तो इनको बुरा लग रहा है क्योंकि ऐसा करने से इनके निजी सुख में कमी आएगी।

पहले की सरकार चंद लोगों की थी, उसे बिचौलिए पसंद थे, उसे दहशतगर्द पसंद थे, उसे गुंडे और माफिया पसंद थे। हमारी डबल इंजन की सरकार के केंद्र में इनमें से कोई नहीं है। यह गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों, महिलाओं, युवाओं को केंद्र में रखकर काम करने वाली सरकार है। जिसने जनधन खातों से सीधे पैसे की मदद भेजी, जिसने घर बनाने के लिए सीधे खाते में पैसा दिया, जिसने बिजली दी, गैस कनेक्शन दिया, मुफ्त अनाज दिया, खाने का तेल, दाल और नमक दिया। जिसने माताओं बहनों को सशक्त किया, उनकी सुरक्षा का ध्यान दिया उन्हें भी सीधे खाते में मदद भेजी। 5 लाख रूपये तक का आयुष्मान का स्वास्थ्य रक्षा कवर दिया। हमने अपने लाभार्थियों को आत्मसम्मान और स्वाभिमान से जीवन यापन करने का पैकेज दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार न होती तो क्या होता यह पूरे प्रदेश की जनता समझती है। कोरोना में जब प्रदेश के गरीब, वंचित, पिछड़े और आम लोग विपत्ति में थे तो महलों में रहने वाले पीढ़ी दर पीढ़ी दिल्ली और यूपी की सत्ता में रहने वाले लोग घरों से नहीं निकले। निकली तो केवल हमारी भाजपा की सरकार मोदी जी और योगी जी ने मिलकर देश और प्रदेशवासियों की चिंता की। उन्हें भोजन मिले, उन्हें सुरक्षा मिले, उन्हें रोजगार मिले इसकी चिंता किसी ने की तो वो हमारी सरकार ने की।

कहा कि गरीबों और पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वालों ने केवल अपने महल खड़े किए, उन्होंने अपनों, अपने करीबियों का ही पोषण किया। 2017 के बाद भाजपा की सरकार न होती तो प्रदेश में ऐसी ही व्यवस्था जारी रहती। गरीबों को मिल रहे डबल राशन पर डाका डाला जाता। गरीब, पिछड़े, वंचित दलित, महिला और युवा के हक के पैसे की लूट होती और परिवारवादियों, सामंतवादियों के महल खड़े होते उनकी सुख सुविधाओं की व्यवस्था होती। लेकिन प्रदेश की जनता ने डबल इंजन की सरकार चुनी है। जिसने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाया, जिसने विपत्ति में सबकी रोजी और रोटी की चिंता की। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास अर्जित कर 24 करोड़ प्रदेशवासियों की सेवा की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking