News Addaa WhatsApp Group

जानलेवा बना तुर्कपट्टी-कसया सड़क पर स्थित छहूं का अंधा मोड़

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 10, 2025  |  6:01 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जानलेवा बना तुर्कपट्टी-कसया सड़क पर स्थित छहूं का अंधा मोड़
  • तुर्कपट्टी-कसया मार्ग पर छहूं में दुर्घटना बाहुल्य मोड़

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी-कसया मार्ग स्थित छहूं चौराहा का अंधा मोड़ राहगीरों के लिए जान लेवा साबित हो रहा है। मोड़ पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती है। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग द्वारा न तो कोई संकेतक लगाया जा रहा है और न ही वहां स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

इसी मोड़ पर बीते शुक्रवार की रात बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी मोड़ पर पिछले जाड़े की मौसम में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मोड़ पर छोटी बड़ी दुर्घटनाएं आम हो गई है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। एक वर्ष पूर्व उक्त मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव ने लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन देकर मांग किया था। विभाग ने उसे संज्ञान में भी लिया, लेकिन समाधान के नाम पर न तो स्पीड ब्रेकर ही बना और न ही संकेतक।

ग्राम प्रधान रानी यादव, आदि ने इस दुर्घटना बाहुल्य स्थल पर संकेतक और स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय झा ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था। विभागीय कर्मचारियों को भेज शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking