News Addaa WhatsApp Group Join करें

Jansankhya Samadhan Yatra: जनसंख्या समाधान यात्रा कुशीनगर पहुंचने पर विधायक के नेतृत्व मे हुआ भब्य स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 26, 2021  |  10:32 PM

785 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Jansankhya Samadhan Yatra: जनसंख्या समाधान यात्रा कुशीनगर पहुंचने पर विधायक के नेतृत्व मे हुआ भब्य स्वागत

कसया/कुशीनगर । जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के 66जिलों में चलने वाली जनसंख्या समाधान यात्रा रविवार को कुशीनगर पहुंची। इस यात्रा का विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र,अमित पांडेय,अनिल प्रताप राव,बलराम यादव, गुड्डू गुप्ता,केशव सिंह,डा.अनिल कुमार सिन्हा,सुरेश प्रसाद गुप्त, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी,दिव्यांश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया।यह यात्रा जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में चल रही है।यात्रा की शुरुआत गाजियाबाद से 4दिसंबर को हुई थी।समापन 28दिसंबर को अयोध्या में होगी। जहां विशाल जनसभा होगी।जनसभा को मुख्य संरक्षक डा.इंद्रेश कुमार मुख्य वक्ता के तौर पर विचार व्यक्त करेंगे।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

कुशीनगर में मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर आठ वर्ष से लगातार आंदोलन चल रहा है। देश में जनसंख्या बढ़ती है,संसाधन कम हो रहे हैं।भारत का क्षेत्रफल का 2.4फीसदी है, जबकि जनसंख्या 18फीसदी है।इस तरह अत्यधिक जनसंख्या देश कू विकास में बाधक साबित हो रहा है। देश में दो बच्चों का कानून सभी पर लागू होंगे इससे अधिक चौथे बच्चे पर दंपती को जेल में बंद कर सुविधाएं खत्म कर दी जाए। उधर,कुछ राजनीतिक लोग वोट बैंक के चलते जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध कर रहे हैं।

जनसंख्या विस्फोट से जल,जंगल और जमीन नष्ट होने का खतरा मंडरा रहा है। चौधरी ने कहा कि यात्रा के दौरान गाजीपुर में जनसंख्या नियंत्रण कानून के विरोधी व पूर्व मंत्री के लोगों ने 23को हमला बोल दिया था।इसमें अध्यक्ष सहित लोग घायल हो गए थे। बताया कि यात्रा कुशीनगर से महराजगंज के लिए जाएगी। यात्रा के साथ राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल, गजेंद्र नीलकंठ, रविंद्र गुजर,मनुपाल वंसल, शैलेश तोमर, धर्मेंद्र धामा, सुनील शर्मा,सचिव विनोद भट्ट,कविता सिरोही,सोनिका गोंड, रोहित राणा, धर्मेंद्र खटाना, साधुराम, गुड्डू सिंह चौहान, पप्पू ठाकुर,परविंदर त्यागी, विश्वनाथ भगत शामिल हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking