News Addaa WhatsApp Group

जरूरतमंदों की सेवा ही मेरा संकल्प, मानवता ही मेरा धर्म — विधायक डॉ. असीम कुमार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 9, 2026  |  9:06 PM

465 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जरूरतमंदों की सेवा ही मेरा संकल्प, मानवता ही मेरा धर्म — विधायक डॉ. असीम कुमार

कुशीनगर। “जरूरतमंदों की सेवा ही मेरा कर्तव्य है। मेरा निरंतर प्रयास रहता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचे और मैं मानवता के इस धर्म का पूरी निष्ठा से पालन करता रहूँ।”
ये उद्गार तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने विकासखंड दुदही अंतर्गत मंझरिया एवं सारगटिया कारण पट्टी में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।
कड़ाके की ठंड के बीच विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने सैकड़ों जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से राहत प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वयं लोगों से मिलकर हालचाल जाना और यह भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

 विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों और असहायों की मदद करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय कर्तव्य भी है।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. असीम कुमार राय हमेशा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हैं और हर संभव मदद के लिए तत्पर रहते हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक के इस जनसेवी कार्य से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking