News Addaa WhatsApp Group

Jataha Bazar News/जटहा बाजार: माघी कोठिलवा में लगी आग, पांच रिहायशी झोपड़िया जली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 15, 2022  |  4:39 PM

1,064 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Jataha Bazar News/जटहा बाजार: माघी कोठिलवा में लगी आग, पांच रिहायशी झोपड़िया जली

अजित यादव/न्यूज अड्डा

जटहा बाजार/कुशीनगर । थाना क्षेत्र के माघी कोठिलवा, टोला बोखरिहवा में गुरुवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमे छह लोगों की रिहायशी झोपड़िया व उनमें मौजूद गृहस्थी के सारे सामान जल कर राख हो गए। सभी के पास रहने को यह झोपड़िया भर थी।

आज की हॉट खबर- 5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार,...

स्थानीय थाना जटहा बाजार के माघी कोठिलवा टोला बोखरिहवा में आधा दर्जन घर में जल कर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया की अचानक रात्रि लगभग 12 बजे गनेश बैठा के रिहायशी छप्पर में आग लगी। घर वाले किसी तरह खुद व जानवरों को निकाल कर बचा लिया। घर का कोई सामान नहीं निकाल पाए। कुछ ही देर में आग गणेश बैठा की झोपड़ी से सुनिता देवी पत्नी रामायण की झोपड़ी तक पहुंच गई। झोपड़ी में मौजूद सारा सामान, मोटरसाइकिल, गहने ,10000 रुपए नगद जल कर राख हो गया।

आग से परमा बैठा पत्र बगेदु बैठा की झोपड़ी, कुलर, पलंग, फ्रिज,टीवी, सिलाई मशीन,पंखा , गहने , रमाशंकर बैठा पुत्र बगेदु बैठा की झोपड़ी में मौजूद कुलर, पंखा, टीवी, गहने , सिलाई मशीन, कुर्सी, पलंग आदि, बगेदु पुत्र सुखल की झोपड़ी में मौजूद लकड़ी का सामान, साइकिल,पंखा, आदि जलकर राख हो गया है। प्रधान गोबरी उर्फ नथुनी चौहान ने बताया कि सारे लोग सोए हुए थे अचानक रात में आग लगा देख ग्रामीणों द्वारा शोर मचाया गया। किसी तरह लोग भाग कर जान बचा लिए। 30 मिनट के बाद थाना प्रभारी रामचंद्र राम मय फोर्स पहुंच गए।फायर ब्रिगेड आने पर आग को बुझाया गया। ग्राम प्रधान गोबरी उर्फ नथुनी चौहान ने हल्का लेखपाल को सूचना दी और पांचों परिवार वालों को राशन, दरी व नगदी की मदद दी गई।

संबंधित खबरें
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking