News Addaa WhatsApp Group Join करें

जीआरपी पुलिस का अवैध वेंडरों पर लगातार कार्रवाई जारी, तीन अवैध वेंडर लिट्टी चना बेचते पकड़े गए

Sanjay Pandey

Reported By:

May 25, 2025  |  10:17 PM

237 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जीआरपी पुलिस का अवैध वेंडरों पर लगातार कार्रवाई जारी, तीन अवैध वेंडर लिट्टी चना बेचते पकड़े गए WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रूट पर ट्रेनों में अवैध रुप से अनाधिकृत पानी बोतल, खाद्य पदार्थ बेचने वाले अवैध वेंडरों के खिलाफ जीआरपी पुलिस द्वारा लगाकर कार्रवाई जारी है। सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल बोगी में अवैध रुप से तीन वेंडर सामान बेचते पकड़े गए। जीआरपी पुलिस ने सामान एवं नकद धनराशि को जब्त करते हुए तीन लोगों पर कार्रवाई की है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

जीआरपी पुलिस के चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि उनके द्वारा गठित पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हेड कांस्टेबल योगेश कुमार सिंह, हेड़ कान्स्टेबल प्रमोद कुमार यादव, कान्स्टेबल विपिन सिंह और जय प्रकाश की पुलिस टीम सत्याग्रह एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों के विरुद्ध ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तो ट्रेन के जनरल बोगी में तीन लोग लिट्टी और चना आदि बेचते पकड़े गए जिनसे कागजात की मांग की गई तो नहीं दे सके। पुलिस ने सामान के साथ तीनों लोगों को पकड़कर नाम पुछा तो उन्होंने क्रमश अपना नाम पता मिट्ठू कन्नौजिया पता वार्ड संख्या 11 सुभाष नगर उत्तरी थाना कप्तानगंज, सोनू गुप्ता वार्ड संख्या 16नगर पंचायत सिसवा बाजार महराजगंज एवं तीसरे ने सिद्धू साकिन तुर्कहा थाना खड्डा बताया।

पुलिस ने अवैध सामान के साथ नकदी रूपए बरामद कर जीआरपी पुलिस ने तीनों के विरुद्ध रेल एक्ट में कार्रवाई करते हुए आरपीएफ पुलिस को सौंप दिया है। ट्रेनों में लगातार कार्रवाई से अवैध वेंडरों में हड़कंप मचा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking