News Addaa WhatsApp Group Join करें

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने किया यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 12, 2025  |  11:45 AM

220 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने किया यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आज दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने जनपद के थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रान्तर्गत उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पडरौना परीक्षा केंद्र का स्थलीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, कंट्रोल रूम, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, स्वच्छता, फर्नीचर की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ सुरक्षा तैनाती सुनिश्चित की गई है। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल की संभावना पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य निषिद्ध सामग्री के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुशीनगर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की गई है।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और परीक्षा को निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूर्णत: तत्पर हैं।

कुशीनगर प्रशासन की सतर्कता से यूपीपीएससी परीक्षा निर्बाध, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking