खड्डा , कुशीनगर। जिउतिया ब्रत के दौरान छोटी गंडक नदी के छितौनी घाट पर स्नान करने गए सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के एक 16 वर्षीय किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घाट पर मौजूद लोगों ने नदी से किसी तरह किशोर को नदी से निकालकर बाहर किया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सिसवा बाजार वार्ड नंबर छह आजाद नगर के खेसरारी मुसहरी टोला निवासी बबलू सिंह का पुत्र कृष्णा सिंह 16 वर्ष अपनी मां के साथ जिउतिया पर्व पर छितौनी घाट स्थित नदी पर गया था। इसी दौरान कृष्णा नदी में स्नान करने लगा और अचानक गहरे पानी में डूब गया। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर तत्काल सिसवा सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी है।
पुत्र की सलामती के लिए मां द्वारा रखे गए निर्जला व्रत में आंखों के सामने ही उसका संसार उजड़ गया, घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं नदी पर स्नान के लिए गईं थीं जहां हर आंखों में आंसू थे और चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
हाटा कुशीनगर । कोतवाली क्षेत्र के सेमरी परसौनी गांव में शनिवार को धर्मांतरण के…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले खड्डा तहसील क्षेत्र के लेखपालों…
तमकुहीराज/कुशीनगर। एपी तटबंध क्षतिग्रस्त होने के बाद बाढ़ की मार झेल रहे तमकुहीराज क्षेत्र…
हाटा कुशीनगर प्रांतीय कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वाहन पर लगभग 10 वर्षों…