News Addaa WhatsApp Group Join करें

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष : बीस वर्षीय युवक की चाकू से हत्या, मां और बहन घायल,चार महिलाएं पूछताछ के लिए थाने लाई गईं

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 13, 2025  |  2:18 PM

350 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष : बीस वर्षीय युवक की चाकू से हत्या, मां और बहन घायल,चार महिलाएं पूछताछ के लिए थाने लाई गईं WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के वहीराबारी ग्राम सभा में गुरुवार की सुबह पुरानी जमीनी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पट्टीदारों के बीच चली चाकू से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की मां और बहन भी घायल हो गईं। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज एवं सर्किल के सभी थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम वहीराबारी निवासी राजकोकिल पुत्र सुजल का अपने पट्टीदारों से भूमि विवाद लंबे समय से चल रहा था। कई बार पंचायतें भी हो चुकी थीं, परंतु विवाद समाप्त नहीं हुआ। आज सुबह फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष ने अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे राजकोकिल का 20 वर्षीय पुत्र राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी मां और बहन को भी चोटें आईं।

घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।

मृतक के पिता राजकोकिल ने स्थानीय थाने में एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए चार महिलाओं को थाने लाया गया है, वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

मौके पर पुलिस बल तैनात कर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking