News Addaa WhatsApp Group Join करें

जमीनी विवाद में मौत, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे — तमकुहीराज पुलिस की सटीक कार्रवाई भोला यादव की मौत के बाद फरार चल रहे थे आरोपी, बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 12, 2025  |  8:15 PM

258 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जमीनी विवाद में मौत, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे — तमकुहीराज पुलिस की सटीक कार्रवाई भोला यादव की मौत के बाद फरार चल रहे थे आरोपी, बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 353/2025 धारा 3(5)/191(2)/352/351(3)/105/115(2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस ने धर्मेन्द्र यादव पुत्र पवहारी यादव व संजय यादव पुत्र नगीना यादव, दोनों निवासी ग्राम गोसाईपट्टी, थाना तमकुहीराज को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि गत दिवस ग्राम गोसाईपट्टी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले थे, जिसमें गंभीर रूप से घायल भोला यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

गिरफ्तार करने वाली टीम में तमकुहीराज थानाध्यक्ष – सुनील कुमार वर्मा,उप निरीक्षक – महेश मिश्रा,उप निरीक्षक – अजीत कुमार,का0 – प्रमोद सरोज,का0 – रविकान्त मौजूद रहे।

थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि फरार अभियुक्तों की तलाश में टीमों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking