News Addaa WhatsApp Group

Jobs in Kushinagar/कुशीनगर: एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 21 जुलाई को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 20, 2022  |  6:29 PM

463 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Jobs in Kushinagar/कुशीनगर: एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 21 जुलाई को

कुशीनगर । जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जनपद कुशीनगर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 21 जुलाई 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना कुशीनगर के परिसर में एक दिवसीय ऑनलाइन /ऑफलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया गया है । इसमें निजी क्षेत्र के कंपनी के भारतीय अधिकारी उपस्थित रहकर विभिन्न पदों पर ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही संपादित करेंगे।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार मेले में सीडैक इंडिया प्रा लिमिटेड, एवं हिमालय इंपैक्ट मैनेजमेंट प्रा0 लिमिटेड कंपनी प्रतिभाग करेगी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपनी आई0डी0 पासवर्ड से लॉगिन कर संबंधित कंपनी में अपनी योग्यता अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

उन्होनें बताया कि केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर पाएंगे। सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा के साथ पूर्वाहन 10:00 बजे राजकीय आईटीआई पडरौना के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस मेले की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्णत: निशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा वयय देय नहीं है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking