कुशीनगर। आज देर शाम तरयासुजान थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की टीम द्वारा कई स्थानों पर सघन जांच के साथ दबिश दिया गया। लेकिन कही भी कच्ची शराब या लहन पुलिस के हाथ नही लगा।
सनद हो की आज देर शाम प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिल देव चौधरी, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तमकुही अमरनाथ कश्यप, चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय, हेड कांस्टेबल श्री निवास सिंह, विजली सिंह, हेड कांस्टेबल कृपा शंकर दुबे (आबकारी विभाग) की पूरी टीम कुछ शिकायत के जगहों पर दबिश डाली ,लेकिन खाली ही हाथ लगीं। एक स्थान पर मात्र एक गेलन लहन मिला जिसको नष्ट कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिल देव चौधरी के साथ आबकारी निरीक्षक अमरनाथ कश्यप ने काफी विलम्ब से उक्त जानकारी देते हुये बताया की किसी भी व्यक्ति को कच्ची शराब के विषय मे कोई सूचना सटीक हो तो वह हमें दे, लेकिन अफवाह नही फैलाये। किसी कीमत पर थाना क्षेत्र में इस प्रकार की कारोबार नही होने दिया जाएगा।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…