News Addaa WhatsApp Group Join करें

पत्रकार समाज का दर्पण होता है – उमाशंकर शुक्ला

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Sep 1, 2024  |  6:05 PM

115 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पत्रकार समाज का दर्पण होता है – उमाशंकर शुक्ला WhatsApp
Responsive image
  • समाज के उपेक्षित वर्ग की आवाज उठाता है पत्रकार – संदीप त्रिपाठी
  • पत्रकारों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नही – रामहजूर यादव

सुकरौली /कुशीनगर ।हाटा नगर पालिका के मंगलम मैरिज हाल में रविवार को पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील ईकाई हाटा की बैठक हुई। बैठक में पत्रकारों का समूह बीमा, संगठन विस्तार एवं पत्रकारों के उत्पीड़न समेत अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया तथा वृक्षारोपण कर लोगों पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है । आज पत्रकारिता का स्तर गिरता जा रहा है। ऐसे हम सभी पत्रकारों को जागरूक व एकजुट होकर पत्रकारिता के साख को बचाने के प्रति सचेत होने की जरूरत है । पूर्वाचल पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर के जिलाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग की आवाज व समाज में व्याप्त भ्रष्टचार को पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर कर समाज को नई दिशा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने का काम करता है । मगर पत्रकार आज भी सरकारी मूलभूत सुविधाओ से उपेक्षित है ।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

ऐसे में संगठन पत्रकारों के हित में संगठन समूह बीमा कराने का निर्णय लिया है। जिससे पत्रकारों के गंभीर बीमार होने तथा दुर्घटना होने पर उन्हे इसका लाभ मिल सके । पीपीए के हाटा तहसील अध्यक्ष रामहजूर यादव न कहा कि आज पत्रकारों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई है। ऐसे में पत्रकारो को निष्पक्ष होकर खबरें लिखनी चाहिए । ताकि आम जन में पत्रकारिता की साख बनी रहें । अगर पत्रकारों का उत्पीड़न हुआ तो संगठन पत्रकार हित में हर लड़ाई लडने के लिए तैयार है। कार्यक्रम के अन्त में पीपीए के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर शुक्ल, जिलाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी व तहसील अध्यक्ष हाटा रामहजूर यादव, तहसील अध्यक्ष कसया अजय त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, मनीष यादव द्वारा मंगलम पैलेस के परिसर में आम के पौधों का वृक्षारोपण को लोगों से प्रकृति संरक्षण की अपील की गई ।कार्यक्रम का संचालन हाटा तहसील उपाध्यक्ष सरताज आलम ने किया ।

इस दौरान तहसील महामंत्री हाटा अवधेश कुमार श्रीवास्तव, कसया अजय त्रिपाठी, महामंत्री अनिल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष कसया मनीष यादव, दिनेश जायसवाल, शैलेश सिंह, गंगा सागर शुक्ला, राजेन्द्र गुप्ता, रमेश जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, आरुष पाण्डेय, जगदीश सिंह, प्रदुम्न सिंह, विनोद पासवान, वशीमुलहक सिद्धकी, आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking