कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में हिंदी दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान के कुशीनगर जनपद प्रभारी मिथिलेश द्विवेदी ने नपाप पडरौना स्थित जलकल भवन परिसर में पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया एवं नयी दिशा द्वारा जन्मदिन पर चलाये जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों से इसे जन अभियान बनाने की बात कही।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, भाजपा मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, यूएनपीजी पडरौना के शमशेर मल्ल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के आशुतोष मिश्र, हिन्दुस्तान अखबार के गंगेश्वर प्रिंस त्रिपाठी, संतोष वर्मा, मनोज पासवान, आलोक विश्वकर्मा, बृजेश शर्मा, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…