News Addaa WhatsApp Group

खान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, तमकुही रोड ने तरया पठानी टोला को 38 रन से हराया

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 26, 2025  |  8:39 PM

415 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, तमकुही रोड ने तरया पठानी टोला को 38 रन से हराया

तरयासुजान, कुशीनगर।
तरयासुजान पठानी टोला स्थित ईडन गार्डन ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय खान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला तमकुही रोड और तरया पठानी टोला की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में तमकुही रोड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रन से जीत दर्ज की।

फाइनल मैच में टॉस जीतकर राइजिंग स्टार तमकुही रोड के कप्तान अविनाश सिंह ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। तमकुही रोड की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 170 रन बनाते हुए 171 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेंजर्स इलेवन तरया पठानी टोला की टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 132 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस तरह तमकुही रोड की टीम ने 38 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए नकुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया, वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के चलते नकुल को ही मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला।

टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता दानिश अहमद खान रहे, जो पिछले 15 वर्षों से तरया पठानी टोला के ग्राउंड में लगातार खान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन करते आ रहे हैं। आयोजन कमेटी में सोनू खान, जीशान खान, आरिफ खान, अजान खान, जहान खान और सलाहुद्दीन खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मैच के दौरान सुन्नी पाजी, बिट्टू, निर्णायक राजा खान व साहिल खान मौजूद रहे। स्कोरर की भूमिका अब्दुल रहमान और ऐनुल्लाह ने निभाई।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व छात्र नेता, किसान पीजी कॉलेज बैजनाथ बैजू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं में ऊर्जा का संचार होता है और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने दानिश अहमद खान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है।
मैच के दौरान जावेद खान, आरिफ खान जादूगर, हाफिज हामिद रजा, दीपक राय, आसिफ खान, अय्यूब खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking