खड्डा, कुशीनगर। नाबालिग किशोरी पर गलत नियत रखने वाला मनबढ़ युवक घर के जंगले के रास्ते घर में घुसकर किशोरी से अश्लील हरकत एवं दुष्कर्म का प्रयास किया, लड़की के विरोध पर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। मामला थाने पहुंचा और पुलिस आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई में जुटी हुई है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के पिता ने खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का एक दूसरे समुदाय का युवक उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर गंदी नियत रखता था और मौका पाकर दो दिनों पूर्व 11 बजे रात को घर के जंगले के रास्ते अंदर घुस गया और उसकी बेटी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, उसके जोर जबरदस्ती का किशोरी के शोर मचाने पर गला दबाकर मारने की कोशिश कर फरार हो गया। आरोप लगाया है कि उसी दिन आरोपी की ओर से गांव का एक अपराधिक पृष्ठभूमि रखने वाला व्यक्ति दरवाजे पर आकर धमकी दी और दरख्वास्त देने से मना किया और परिजनों को घुड़की धमकी दी। पीड़ित पिता ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले के छानबीन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…