News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा:आईपीएल चीनी मिल का सांसद एवं विधायक ने ढोंगे में गन्ना डालकर कराया पेराई सत्र का शुभारंभ

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 21, 2024  |  5:33 PM

103 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा:आईपीएल चीनी मिल का सांसद एवं विधायक ने ढोंगे में गन्ना डालकर कराया पेराई सत्र का शुभारंभ
  • कल शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगी पेराई
  • यार्ड में गन्ना लेकर खड़ी हो रही हैं ट्रैक्टर -ट्रालियां
  • 5 महिने दिन- रात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से बढ़ाई गई मिल की क्षमता-जीएम एनपी सिंह
  • पेराई क्षमता वृद्धि होने पर सांसद एवं विधायक ने की मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों की तारीफ

खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा में गुरूवार को सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक विवेकानन्द पांडेय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच डोगें में गन्ना डालकर नये पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों के साथ जीएम द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया और बटन दबाकर पेराई सत्र शुरू किया गया।

आपके लिए और..- मनरेगा में ‘कागजी मिट्टी’, असल में पानी! हफुआ चतुर्भुज में...

सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने चीनी मिल की क्षमता में वृद्धि की तारीफ की। जीएम एनपी सिंह ने बताया कि मात्र 5 माह में मिल की क्षमता 16 हजार से बढाकर 25 हजार कुंतल प्रतिदिन कर दी गयी है। मिल में आधुनिक मशीन लगाई गई है और आगे इसे बढाकर 35 हजार कुंतल तक किया जाएगा। मिल परिसर और सेटा में पर्याप्त रोशनी के लिए हाइमाक्स लगाया जा रहा है। यूनिट हेड एनपी सिंह ने बताया कि किसानों के लिए उचित मूल्य पर डीएपी, पोटास सहित अन्य उर्वरक भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। किसानों को खाद के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। केन मैनेजर सुधीर कुमार ने बताया कि किसानों से अपील है कि साफ- सुथरा गन्ना आपूर्ति करें। किसानों के हित के लिए हम पूरी तरह तत्पर हैं। आईपीएल किसानों को उचित मूल्य पर डीएपी एवं रासायनिक खाद उपलब्ध करा रहा है।

शुक्रवार की सुबह सवा 9 बजे से गन्ना तौल शुरू हो जाएगा। मिल पर गन्ना लदी ट्रालियां पहुँच गई हैं। मिल के प्रधान प्रबंधक एनपी सिंह व केन मैनेजर सुधीर कुमार सहित मिल के अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपलाल भारती, वरिष्ठ किसान विजय सिंह, पूर्व चेयरमैन डाक्टर निलेश मिश्रा, केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय, एनपी कुशवाहा, मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, चंद्रप्रकाश तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, पूर्व प्रमुख जिलाजीत यादव, दयानिधि मणि, प्रद्युम्न तिवारी, संतोष तिवारी, अजय गोविंद राव, धर्मेन्द्र राव, कुणाल राव, मिठाई यादव, गुड्डु सिंह, संदीप श्रीवास्तव, अखिलेश उपाध्याय, रामसहाय दूबे, शैलेन्द्र पाठक, हरि सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गैंगस्टर और हत्या के प्रयास का आरोपी दबोचा, कसया पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो वांछित गिरफ्तार
गैंगस्टर और हत्या के प्रयास का आरोपी दबोचा, कसया पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो वांछित गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही कुशीनगर पुलिस को शनिवार को एक…

पटहेरवा में एंटी रोमियो का एक्शन, दो गिरफ्तार वाहन सीज
पटहेरवा में एंटी रोमियो का एक्शन, दो गिरफ्तार वाहन सीज

कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा…

तुर्कपट्टी थाने में सीओ सदर का सख्त निरीक्षण, अभिलेख से लेकर भोजनालय तक की बारीकी से हुई जांच
तुर्कपट्टी थाने में सीओ सदर का सख्त निरीक्षण, अभिलेख से लेकर भोजनालय तक की बारीकी से हुई जांच

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद की पुलिस व्यवस्था को और…

हाटा में चला बाल श्रम प्रतिषेध हेतु जागरूकता व चिन्हांकन अभियान
हाटा में चला बाल श्रम प्रतिषेध हेतु जागरूकता व चिन्हांकन अभियान

हाटा कुशीनगर शनिवार को श्रम विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त्त टीम द्वारा जनपद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking