खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेशचन्द भट्ट के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना खड्डा पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को पिकप वाहन से बिहार ले जाए जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष खड्डा अनिल सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय यादव, कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी, शिवानन्द सिंह, हेड कांस्टेबल दीपू कुंवर, रणजीत यादव, अरविन्द गौड चौकी सालिकपुर में चेकिंग के दौरान एक पीकप वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें 50 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम अक्षय कुमार पुत्र सत्यवान निवासी ग्राम मलार थाना पिल्लूखेड़ा जनपद जिन्द हरियाणा एवं दूसरे की पहचान संतोष कुमार यादव पुत्र स्व. उपेन्द्र यादव निवासी ग्राम मछौरा यादवपुर थाना फेकला जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिकप वाहन नं0 HR 46G 3135 से ले जायी जा रही अवैध चण्डीगढ निर्मित अंग्रजी शराब बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु.अ.सं. 427/24 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वाहन सहित अवैध अंग्रेजी शराब की कुल कीमत लगभग 15 लाख 50 हजार बताई जा रही है।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…