News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने निकली 9वीं की छात्रा लापता, परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 18, 2024  |  9:13 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने निकली 9वीं की छात्रा लापता, परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 9 वीं की छात्रा खड्डा कस्बे से शुक्रवार की देर शाम लापता हो गई है। साथ गई लड़कियों के घर आ जाने पर परिजनों को चिंता हुई तो ढूंढने लगे लेकिन छात्रा का पता नहीं चल सका है। पिता ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन सहित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

थाना क्षेत्र के नवलछपरा गांव निवासी पिता ने तहरीर में बताया है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी कस्बे के राममनोहर लोहिया इण्टर कालेज में 9वीं की छात्रा है। गांव से दो अन्य लड़कियों के साथ शुक्रवार की सुबह खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने घर से निकली है। वापस सायकिल से तीनों लौट रही थी। साथ जाने वाली लड़कियां घर पहुंच गईं। जब उनसे अपने बेटी के बारे में पुछा गया तो पता चला कि वह सायकिल लेकर पीछे आ रही थी। हम लोग शाम होने के नाते तेजी से घर आ गए तो परिजनों को चिंता हुई। कस्बे सहित आस- पास काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चल पाने के कारण पिता ने पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन सहित कार्रवाई की मांग की है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी क्षेत्र में हूं। यदि तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking