खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील मुख्यालय के एक पटल सहायक का एक काश्तकार से पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पैसा गिनकर खतौनी कार्यालय का कम्प्यूटर आपरेटर प्रदीप श्रीवास्तव जेब में रखने के बाद काम हो जाने का काश्तकार को आश्वासन देते देखे जा रहे हैं। पूरे प्रकरण में तहसीलदार खड्डा महेश कुमार ने एसडीएम को रिपोर्ट प्रेषित किया है।
खड्डा तहसील मुख्यालय पर खतौनी कार्यालय के कम्प्यूटर आपरेटर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का एक काश्तकार से पैसा लेने का 1 मिनट 01 सेकेण्ड का एक वीडियो वायरल किया गया है। वीडियो में कार्यालय के अंदर खड़ा एक काश्तकार रूपए गिनकर प्रदीप श्रीवास्तव को दे रहा है। कम्प्यूटर आपरेटर कुर्सी पर बैठकर पैसा गिनकर पैंट के पिछले पाकेट में रखते हुए देखे जा रहे हैं हालांकि न्यूज अड्डा इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
यह पूरा वीडियो राजस्व विभाग का अन्दर खाने पोल खोल रहा है। तहसीलदार महेश कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। जांच के बाद एसडीएम खड्डा को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…