News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा : कम्प्यूटर आपरेटर का रुपया लेते वीडियो वायरल, खतौनी कार्यालय में तैनात है कर्मी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 17, 2024  |  5:09 PM

101 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा : कम्प्यूटर आपरेटर का रुपया लेते वीडियो वायरल, खतौनी कार्यालय में तैनात है कर्मी WhatsApp
Responsive image
  • वीडियो वायरल होने से राजस्व विभाग की हो रही किरकिरी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील मुख्यालय के एक पटल सहायक का एक काश्तकार से पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पैसा गिनकर खतौनी कार्यालय का कम्प्यूटर आपरेटर प्रदीप श्रीवास्तव जेब में रखने के बाद काम हो जाने का काश्तकार को आश्वासन देते देखे जा रहे हैं। पूरे प्रकरण में तहसीलदार खड्डा महेश कुमार ने एसडीएम को रिपोर्ट प्रेषित किया है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

खड्डा तहसील मुख्यालय पर खतौनी कार्यालय के कम्प्यूटर आपरेटर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का एक काश्तकार से पैसा लेने का 1 मिनट 01 सेकेण्ड का एक वीडियो वायरल किया गया है। वीडियो में कार्यालय के अंदर खड़ा एक काश्तकार रूपए गिनकर प्रदीप श्रीवास्तव को दे रहा है। कम्प्यूटर आपरेटर कुर्सी पर बैठकर पैसा गिनकर पैंट के पिछले पाकेट में रखते हुए देखे जा रहे हैं हालांकि न्यूज अड्डा इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

यह पूरा वीडियो राजस्व विभाग का अन्दर खाने पोल खोल रहा है। तहसीलदार महेश कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। जांच के बाद एसडीएम खड्डा को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking