खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के नदी पार बसे गांवों के गन्ना किसानों ने किसानों की गाढ़ी कमाई को डंप करने वाली गड़ौरा चीनी मिल को किसी भी कीमत पर गन्ना नहीं देने का निर्णय लेते हुए सोमवार को विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है।
बताते चलें कि खड्डा क्षेत्र के नदी पार बसे शिवपुर, बसंतपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, मरचहवां, शाहपुर गांव कुशीनगर जनपद में जबकि सोहगीवरवां शिकारपुर भोथहां आदि गांव महराजगंज जिले के अन्तर्गत आते हैं। रेता पार बसे गन्ना किसानों का कहना है कि पूर्व में किसानों के साथ जेएचवी गड़ौरा चीनी मिल ने बड़ा धोखा किया है। अपने खून पसीने लगाकर तैयार गन्ना मिल को सप्लाई देने के बाद उक्त चीनी मिल ने अभी तक भुगतान नहीं किया है जिससे किसानों का भारी शोषण हुआ है।
किसानों का कहना है कि इस सत्र में फिर उस मिल के कर्मचारी गांव में आकर गन्ना देने को कह रहे हैं जो किसानों के साथ भारी धोखा है। इसी को लेकर नदी पार के सभी गन्ना किसानों ने सोमवार को जेएचबी गड़ौरा चीनी मिल के विरोध में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों से किसी भी परिस्थिति में किसानों का शोषण और गाढ़ी कमाई को डकारने वाली गड़ौरा चीनी मिल को गन्ना नहीं देने की निर्णय लेते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन व विरोध करने वालों में रमेश शुक्ला, ग्राम प्रधान इजहार अंसारी, रामसहाय दूबे, ब्रह्मा यादव, इन्द्राशन कुशवाहा, ध्रुव प्रसाद, रामेश्वर कुशवाहा, लालू भगत, राजेन्द्र मद्धेशिया, नारायन, लक्ष्मी सहित दर्जनों किसान एवं महिलाएं शामिल रहीं।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…