News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: नदी पार के गन्ना किसानों में भारी आक्रोश, गड़ौरा सुगर फैक्ट्री को किसी कीमत पर गन्ना सप्लाई नहीं देने का निर्णय

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 21, 2024  |  3:17 PM

217 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नदी पार के गन्ना किसानों में भारी आक्रोश, गड़ौरा सुगर फैक्ट्री को किसी कीमत पर गन्ना सप्लाई नहीं देने का निर्णय WhatsApp
Responsive image
  • क्रेसर पर गन्ना बेच देंगे लेकिन किसानों से छल करने वाली गड़ौरा चीनी मिल को नही देंगे गन्ना-नदी पार बसे किसान
  • विरोध में हुआ प्रदर्शन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के नदी पार बसे गांवों के गन्ना किसानों ने किसानों की गाढ़ी कमाई को डंप करने वाली गड़ौरा चीनी मिल को किसी भी कीमत पर गन्ना नहीं देने का निर्णय लेते हुए सोमवार को विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

बताते चलें कि खड्डा क्षेत्र के नदी पार बसे शिवपुर, बसंतपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, मरचहवां, शाहपुर गांव कुशीनगर जनपद में जबकि सोहगीवरवां शिकारपुर भोथहां आदि गांव महराजगंज जिले के अन्तर्गत आते हैं। रेता पार बसे गन्ना किसानों का कहना है कि पूर्व में किसानों के साथ जेएचवी गड़ौरा चीनी मिल ने बड़ा धोखा किया है। अपने खून पसीने लगाकर तैयार गन्ना मिल को सप्लाई देने के बाद उक्त चीनी मिल ने अभी तक भुगतान नहीं किया है जिससे किसानों का भारी शोषण हुआ है।

किसानों का कहना है कि इस सत्र में फिर उस मिल के कर्मचारी गांव में आकर गन्ना देने को कह रहे हैं जो किसानों के साथ भारी धोखा है। इसी को लेकर नदी पार के सभी गन्ना किसानों ने सोमवार को जेएचबी गड़ौरा चीनी मिल के विरोध में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों से किसी भी परिस्थिति में किसानों का शोषण और गाढ़ी कमाई को डकारने वाली गड़ौरा चीनी मिल को गन्ना नहीं देने की निर्णय लेते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन व विरोध करने वालों में रमेश शुक्ला, ग्राम प्रधान इजहार अंसारी, रामसहाय दूबे, ब्रह्मा यादव, इन्द्राशन कुशवाहा, ध्रुव प्रसाद, रामेश्वर कुशवाहा, लालू भगत, राजेन्द्र मद्धेशिया, नारायन, लक्ष्मी सहित दर्जनों किसान एवं महिलाएं शामिल रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking