News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: प्रसिद्ध मठियां मेले में हुआ रावण दहन, मंगलवार को विराट दंगल

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 21, 2024  |  7:42 PM

192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: प्रसिद्ध मठियां मेले में हुआ रावण दहन, मंगलवार को विराट दंगल WhatsApp
Responsive image
  • जयश्रीराम के जयघोष से गूंजा मेला क्षेत्र
  • मेला में मंगलवार को पहलवानों का हाथ मिलाने मुख्य अतिथि भोजपुरी सुपर स्टार, पूर्व सांसद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव निरहुआ का होगा आगमन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा ब्लॉक के ग्रामसभा मठिया बुजुर्ग में दुबे परिवार द्वारा 96वें वर्ष आयोजित पारम्परिक दशहरा मेले में सोमवार को रावण दहन किया गया। रावण दहन के बाद जय श्रीराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा। मेले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किये गए थे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ग्रामसभा मठिया में सांसद विजय दुबे व उनके परिवार के द्वारा लगातार 96 वर्षों से दशहरा के अवसर पर रावण मेला का आयोजन किया जाता है। इस दशकों पुराने परम्परा का निर्वहन करते हुए सोमवार को रावण का पुतला दहन किया गया। मुख्य अतिथि अजय सिंह ने पलीता जलाकर रावण दहन किया। इस दौरान, लक्ष्मण का शक्ति बाण, राम-रावण युद्ध का सजीव प्रदर्शन किया गया तो वहीं मेले में गजराज, राम-लक्ष्मण के साथ चलते दिखाई दिये। इस मेले में काफी दूर-दूर से पुरुष एवं महिलाएं मेला देखने आये थे। पूरा मेला क्षेत्र लोगों से खचाखच भरा पड़ा था मेले में सभी दुकानें सजी रहीं और लोग मिठाई आदि पकवान खरीदते नजर आए। बड़े बुजुर्ग, महिलाओं, बच्चों ने रावण दहन मेले का भरपूर लुत्फ उठाया। झूले आदि आकर्षक का केन्द्र रहे।

इस दौरान मेला आयोजक सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक विवेकानंद पांडेय, प्रमुख शशांक दुबे, मेला अध्यक्ष आनंद दुबे, अजय दुबे, अजय गोविंद राव शिशु, संतोष मणि त्रिपाठी, अनूज दुबे, अतुल दुबे, आलोक तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी एसडीएम ऋषभ पुण्डीर, सीओ उमेश चन्द्र भट्ट, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सिंह, एसओ अजय पटेल, संदीप श्रीवास्तव, रामानुज मिश्रा, गोरख यादव, प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष यादव, संग्राम सिंह यादव, पुण्डरीक मिश्रा, शोभा यादव पहलवान, रविन्द्र यादव, सुनिल गुप्ता, कुणाल राव, आनन्द सिंह, द्विग्विजय शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, विनय मिश्र सहित अन्य थानों की पुलिस फोर्स, पीएससी जवान आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking