News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का किया पर्दाफाश, 2 शराब तस्कर गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 3, 2024  |  5:22 PM

191 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का किया पर्दाफाश, 2 शराब तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • सालिकपुर पुलिस चौकी से चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस को मिली कामयाबी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस को 2 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को फर्जी नम्बर प्लेट लगे वाहन से बिहार राज्य ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित 4320 पेटी अंग्रेजी शराब एवं वाहन गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वाहन सहित शराब की कुल कीमत 15 लाख रूपए बताई जा रही है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेशचन्द भट्ट के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना खड्डा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं पुलिस टीम ने सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों अरविन्द कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी सोनारीकला थाना शिवाजी कालोनी जनपद रोहतक हरियाणा एवं जसवीर कुमार पुत्र ईश्वर निवासी रोहना थाना खरखौदा जनपद सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिकप वाहन नं0 UP53GT 8670 (फर्जी नम्बर प्लेट ) से ले जायी जा रही अवैध राजस्थान निर्मित मदिरा रायल क्लासिक विस्की 90 पेटी एवं हरियाणा निर्मित 24 अदद रायल ग्रीन विस्की हरियाणा निर्मित (प्रत्येक 750 M.L) की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 393/24 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व 319 (2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में अभियोग दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनिल सिंह उपनिरीक्षक अजय यादव, हेड कांस्टेबल दीपू कुंवर, कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी, शिवानन्द, लाल बहादुर यादव, रणजीत यादव शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking