News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: शार्ट सर्किट से लगी आग से झोपड़ी खाक, मची अफरा- तफरी, जान-माल का नुक़सान नहीं

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 21, 2024  |  7:43 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: शार्ट सर्किट से लगी आग से झोपड़ी खाक, मची अफरा- तफरी, जान-माल का नुक़सान नहीं

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में सोमवार की सायं एक घर में आग लग गई, घर के सदस्यों ने भागकर किसी तरह जान बचाई, ग्रामीणों एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से आग बुझा दिया गया। आग लगने से परिवार का घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

महदेवा गांव निवासी हरि यादव के झोपड़ी में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई और विकराल रूप ले लिया, घर के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, शोर सुनकर गांव के लोगों ने हायडिल से बिजली कटवाया और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों एवं पुलिस के जवानों ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई जिससे पड़ोस के लोग इसके जद में आने से बच गए, लेकिन गृहस्थ का घर में रखा कपड़ा , बिस्तर, अनाज सहित सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking