खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव में 11वीं की छात्रा प्रीति पाण्डेय का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, गले में निशान होने की वजह से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा निवासी कस्बे के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। दीपावली की रात प्रीति पाण्डेय को अचेतावस्था की स्थिति में परिजन तुर्कहां स्थित सीएचसी में भर्ती कराया जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया जिससे बाद दाह संस्कार कर दिया गया है।
चर्चा है कि परिजनों के किसी बात से नाराज़ होकर छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी है, पुलिस सभी पहलुओं की जांच एवं छानबीन में जुटी हुई है।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…