News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, गंगा आरती में विधायक विवेकानंद पाण्डेय रहे शामिल

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 8, 2024  |  5:13 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, गंगा आरती में विधायक विवेकानंद पाण्डेय रहे शामिल WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महापर्व छठ पूजा का व्रत पूर्ण हुआ। नगर के दो प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। छठ व्रतियों ने पुत्र के दीर्घायु व परिवार के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। इस दौरान जटाशंकर पोखरे पर व्रतियों सहित सभी भक्तों ने गंगा आरती की और महापर्व के भक्तिमय पल को कैमरे में कैद किया और लोक मंगल की कामना की।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

शुक्रवार को ब्रह्ममुहुर्त में सूर्य के उदय होते ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित कर मंगल कामना की। इस दौरान छठी मईया का जयघोष गूंजता रहा। सभी छठ घाटों पर माहौल भक्ति से ओतप्रोत रहा। बच्चों ने पटाखे जलाकर खुशी मनाई। सुबह चार बजे से ही व्रती नदी व तालाबों में पानी में खड़े होकर सूर्य के उदय की प्रतीक्षा करते रहे। सूर्य उदय होने तक उनकी आंखें आकाश को निहारती रहीं, उदय होने के बाद उन्हें दूध व जल का अर्घ्य दिया। प्रसाद अर्पित किया और आरती की। खड्डा नगर के जटाशंकर पोखरा, मानसरोवर घाट, पनियहवा एवं छितौनी, भुजौली, सोहरौना, नेबुआं, नौरंगिया समेत अनेक घाटों पर आस्था उमड़ पड़ी थी। भगवान सूर्य का लाल गोला जब सामने आया तो श्रद्धालुओं के उत्साह की सीमा न रही, जयघोष गूंज उठा। व्रतियों ने अर्घ्य व प्रसाद अर्पित कर मंगलकामना की। उत्सव व उल्लास का वातावरण था।

जटाशंकर पोखरे पर हुई गंगा आरती

खड्डा कस्बे के जटाशंकर पोखरा पर उदीयमान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती हुई। गंगा आरती में विधायक विवेकानंद पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, एसडीएम ऋषभ पुण्डीर, सीओ, चेयरमैन श्रीमती संगीता वर्मा, पड़रौना के प्रसिद्ध चिकित्सक डा.कमलेश वर्मा, डा.पल्लवी सिंह, पुर्व विधायक दीपलाल भारती, वरिष्ठ नेता आलोक तिवारी, मनोज जायसवाल, राजेश्वर सिंह, प्रदीप गुप्ता, विनोद यादव, प्रिंस मद्धेशिया, हिमांशु मिश्रा, उग्रसेन गुप्ता, धीरज सिंह पटेल आदि हजारों लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking