News Addaa WhatsApp Group

खनन वाहनों का पंजीकरण अनिवार्य, जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने की अपील !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 22, 2025  |  5:30 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खनन वाहनों का पंजीकरण अनिवार्य, जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने की अपील !

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत उपखनिजों के खनन एवं परिवहन को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उ.प्र. द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत खनन एवं परिवहन में प्रयुक्त समस्त वाहनों का पंजीकरण https://registration.vtsdgm.up.in/ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

इस संबंध में जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने वाहन स्वामियों से अपील करते हुए कहा कि पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित वाहन स्वामी शीघ्र ही अपने-अपने वाहनों का पंजीकरण कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण वाले वाहन खनन व परिवहन कार्यों में शामिल नहीं हो पाएंगे।

जिला खनन अधिकारी ने बताया कि यह पहल सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि अवैध खनन पर नियंत्रण रखा जा सके और खनन कार्यों से प्राप्त राजस्व का अधिकतम लाभ प्रदेश और जनहित में लगाया जा सके।

उन्होंने वाहन स्वामियों से पुनः आग्रह किया कि विलंब न करते हुए समय से अपने वाहनों को पंजीकृत कराकर शासन की इस पारदर्शी व्यवस्था का हिस्सा बनें।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking