कुशीनगर। सोशल मीडिया पर चर्चित “काकोरॉच प्रकरण” को लेकर भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ रची जाने वाली किसी भी साजिश को देश की जनता और सरकार कभी सफल नहीं होने देगी।
भाजपा नेता ने कहा कि कुछ लोग देश की एकता, अखंडता और विकास को बाधित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसे प्रयास हमेशा विफल साबित हुए हैं और आगे भी होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर मजबूत स्थिति में खड़ा है और देशवासी अब राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अच्छी तरह समझने लगे हैं।
नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि देश की सुरक्षा, सम्मान और विकास से खिलवाड़ करने वालों को जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “देश हित सर्वोपरि है और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
भाजपा नेता ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सतर्क रहने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि किसी भी खबर या वायरल सामग्री पर बिना पुष्टि भरोसा करना समाज में भ्रम और तनाव पैदा कर सकता है।
इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग इस पूरे मामले को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी बयान को लेकर बहस छिड़ गई है।
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…