News Addaa WhatsApp Group Join करें

राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में आयोजित हुआ काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 9, 2024  |  7:00 PM

221 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में आयोजित हुआ काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह WhatsApp
Responsive image
  • स्वाधीनता समर की अमर कहानी है काकोरी ट्रेन एक्शन: एसपी
  • लखनऊ में आयोजित उक्त कार्यक्रम का दिखाया गया सजीव प्रसारण

कसया। शुक्रवार को जिला प्रशासन व संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर के अज्ञेय सभागार में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से किया। मुख्य अतिथि एसपी संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन देश के स्वाधीनता समर की अमर कहानी है। यह राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध कराने वाला पर्व है। 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अपने अमर नायकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का एक सुअवसर है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष राष्ट्रीय नायकों के प्रति सम्मान का पर्व है। काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस आजादी की लड़ाई की महत्वपूर्ण तिथि है।
इसके अलावा आयोजित कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया।

इस दौरान काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस संबंधी शहीदों से जुड़ी छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जिसका उपस्थित लोगों ने अवलोकन किया। वहीं एनसीसी कैडेट्स व छात्र छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मनंजय तिवारी ने किया।

इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विद्यालय में काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्ष गांठ के अंतर्गत काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के दृष्टिगत देश के वीर अमर शहीदों की याद में 9 अगस्त को आज प्रातः सेंट थेरेसेस स्कूल पडरौना कुशीनगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या कप्तानगंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरा हरदो, पडरौना उच्च प्राथमिक विद्यालय नाउमुंडा, सुकरौली, श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज खड्डा व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोतीललहा,प्राथमिक विद्यालय भीमल छपरा नौरंगिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय हिरनही विशुनपुरा, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया व जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया तहसील हाटा, कंपोजिट स्कूल अहिरौली तुलादास में छात्र छात्राओं द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन के अंतर्गत वीर अमर शहीदों के पात्रों का, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की याद में विशेष राष्ट्र भक्ति पूर्ण देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। इस दौरान देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में घटित 9 अगस्त 1925 को घटित काकोरी ट्रेन एक्शन महत्वपूर्ण घटना के अंतर्गत वीर अमर सपूतों राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां, चंन्द्रशेखर आजाद आदि व लखनऊ के काकोरी रेलवे स्टेशन पर आठ डाउन सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन, सरकारी खजाना लूटने के बारे में सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा उपरोक्त घटना से जुड़ी हुई कविताएं एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के बीच क्रांतिकारीयों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता के साथ-साथ काकोरी ट्रेन एक्शन पर प्रसिद्ध इतिहासकारों विशेषज्ञों द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संवाद व जागरूकता , गोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभिन्न गतिविधियों सहित अनेकों कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कुशीनगर स्थित सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय में वीर अमर शहीद सैनिकों के बलिदानों के योगदानों को याद करते हुए अमर शहीद स्मारक स्थल पर आलोक सक्सेना व अन्य सैनिकों द्वारा पुष्पमाला अर्पित की गई। उन्होंने कहा की वीर अमर शहीद सपूतों के अद्भुत, अतुलनीय एवं सराहनीय योगदानों को संपूर्ण देश में याद किया जा रहा है। उनके त्याग एवं बलिदानों पर पूरे देशवासियों को गर्व है। उनकी अदम्य शौर्य और साहस का लोहा ब्रिटिश सेना ने माना है। देश के प्रति उनका जज्बा हमें और आने वाली पीढियां को सदा मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।

इस अवसर पर वीर अमर शहीदों की याद में भारतीय सेना को समर्पित रामकृष्ण परमहंस अमृत सरोवर ग्राम सभा पकड़ी, स्थल ग्राम सभा बेलवा सुदामा विकासखंड मोतीचक, महात्मा गांधी अमृत सरोवर, चंद्रशेखर आजाद अमृतसरोवर विकासखंड तमकुही में 8 अगस्त की संध्या को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न अमृत सरोवरों पर भी दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश प्रेम की ओतप्रोत होकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत गायन, स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति के साथ साथ गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में घटित 9 अगस्त 1925 को घटित काकोरी ट्रेन एक्शन महत्वपूर्ण घटना के बारे में सभी को अवगत कराया गया।

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के अंतर्गत जनपद कुशीनगर में वीर अमर सपूतों के सम्मान में कल संध्या 8 अगस्त को शाम 5:00 बजे स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्थित ब्लड बैंक कुशीनगर में ब्लड डोनेट कैम्प का आयोजन किया गया, जिसका फीता काटकर शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने किया।क्रांतिकारियों के सहादत के सम्मान में जनपदवासियों ने स्वयं स्वैच्छिक रक्त दान किया।आए हुए महादानी रक्तदाताओं को वीर अमर शहीदों के बारे में बताया गया।

इस मौके पर डीआईओएस रविन्द्र सिंह, डीसी मनरेगा राकेश राय, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, पर्यटन सूचना अधिकारी डा. प्राण रंजन, तेज प्रताप शुक्ल, सीओ कुंदन सिंह, सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking